उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के मोगरावाड़ी में रोशनलाल पब्लिक स्कूल वाली गली में बाइक पर आए दो बदमाशों ने वहां से गुजर रही एक वृद्धा के गले पर झपट्टा मारकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें बदमाश वृद्धा के साथ चेन स्नैचिंग करते दिखायी दिए। वृद्धा के शोर मचाने पर जब तक उनके पति बाहर आए, बदमाश फरार हो चुके थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, हालां कि बदमाशों ने मास्क पहना हुआ था, लेकिन बदमाषों का हुलिया और उनकी बाइक साफ नजर आ रही है।

