Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर: आंदोलनरत एसटी अभ्यर्थियों ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Dungarpur st candidates protest jam highway stone pelting on policeDungarpur st candidates protest jam highway stone pelting on police

हाईवे जाम, दिनभर रहा तनावग्रस्त माहौल

आंदोलन के इस रूप का खुफिया एजेंसी को पता तक नहीं चला

डूंगरपुर,(ARLive news)। डूंगरपुर के भुवाली में नेशनल हाईवे 8 पर एसटी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच पथराव और लाठीचार्ज हुआ। काकरी डूंगरी पर गुरुवार को एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों ने पहाड़ी से उतर कर नेशनल हाईवे 8 जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों के हाईवे पर उतरने से उदयपुर से अहमदाबाद का मार्ग अवरुद्ध हो गया, लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें डीएसपी सहित कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चोटिल हुए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। हालां कि स्थिति रात तक भी तनावग्रस्त ही बनी रही। पुलिस ने ट्रेफिक डायवर्ट कर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया।

18 दिनों से आंदोलनरत अभ्यर्थी आज हाईवे पर जा पहुंचे

जानकारी के अनुसार डूंगरपुर के भुवाली में काकरी डूंगरी पर 18 दिनों से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का शिक्षक भर्ती-2018 में टीएसपी क्षेत्र के रिक्त अनारक्षित 1167 पदों को एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों से भरने की मांग को लेकर पड़ाव जारी है। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने गुरुवार को भुवाली के पास एनएच-8 को पत्थर डालकर जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद डूंगरपुर जिला मुख्यालय से पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने अभ्यर्थियों की समझाइश कर उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया और गाड़ियों को आग लगा दी। हमले में पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

पुलिस ने जाम को देखते हुए उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाले वाहनों को मोतली मोड़ से डूंगरपुर शहर होकर बिछीवाड़ा की ओर डाइवर्ट कर दिया। साथ ही अहमदाबाद से उदयपुर आने वाले वाहनों को बिछीवाड़ा से डूंगरपुर मुख्यालय होते हुए मोतली मोड़ की तरफ डाइवर्ट किया। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले में सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहा है।

Exit mobile version