Site iconSite icon AR Live News

पोखरण से पंजाब जा रहे मिनी ट्रक से 44.93 लाख रुपए बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

police seized rs 4493000 possession of truck driver going to pokhran to punjabpolice seized rs 4493000 possession of truck driver going to pokhran to punjab

जोधपुर,(ARLive news)। जोधपुर पुलिस ने अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाप थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मिनी ट्रक से 44.93 लाख रुपए बरामद किए। मिनी ट्रक चालक यह राशि पोखरण से पंजाब के भटिंडा लेकर जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहठ ने बताया कि इन दिनों पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पुलिस थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए मादक पदार्थों व शराब की तस्करी को रोकने के लिए निर्देश दिए हुए है। निर्देश के अनुसार सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की तलाशी अभियान चल रहा है। बाप थाना पुलिस की टीम ने हाइवे पर वाहनों की जांच के दौरान फलोदी की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने चालक की सीट के पीछे तीन थैलियों में रखे 44.93 लाख रुपए बरामद किये। पुलिस पूछताछ में चालक भटिंडा निवासी जसवंत सिंह व खलासी रणदीपसिंह द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त नगदी को जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version