Site iconSite icon AR Live News

चिकित्सा मंत्री ने आयुर्वेद के 450 चिकित्सा अधिकारी, 550 नर्स व कंपाउंडर की नई भर्ती को दी मंजूरी

health minister approves new vacancy in ayurved departmenthealth minister approves new vacancy in ayurved department

जयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण काल में आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा विभाग में 450 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों व 550 आयुर्वेद नर्स व कंपाउंडर कुल एक हजार पदों के लिए भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके अलावा उदयपुर आयुर्वेद कॉलेज में 13 प्राध्यापक और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 33 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को रिक्वेस्ट भेजी गई है।

चिकित्साकर्मी अपने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

रघु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन की सेवा कर रहा है। विभाग की ओर से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले काढ़े व अन्य दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। विभाग में नयी भर्तियों के बाद उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिसका आमजन को सीधा फायदा मिलेगा। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 450 और आयुर्वेद नर्स व कंपाउंडर के 550 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव आगे भेजा गया है।

रघु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में कार्यरत चिकित्साकर्मी अपने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी निदेशालय के अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य विभाग की वेबसाइट पर कर सकते है।

Exit mobile version