Site iconSite icon AR Live News

एक स्कूल में पहले मंजिल पर बनाए गए अस्थाई आइसोलेशन सेंटर की खिड़की तोड़कर तीन बाल अपचारी फरार हुए

bal apchari ran away from corona test isolation center in chittogarhbal apchari ran away from corona test isolation center in chittogarh

चित्तौड़गढ,(ARLive news)। चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर चौराहे स्थित एक स्कूल परिसर के छात्रावास में मंगलवार को बाल अपचारियों को रखने के लिए बनाए गए अस्थाई आइसोलेशन सेंटर की खिड़की तोड़कर तीन बाल अपचारी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम ने अस्थाई कोविड़ सेंटर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी करवाई।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ में बाल अपचारियों के लिए प्रतापनगर चौराहे स्थित एक स्कूल परिसर के छात्रावास में अस्थाई आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जहां विभिन्न आपराधिक मामलों में हिरासत में लिए गए बाल अपचारी को कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट आने तक ठहराया जाता है।

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तीन बाल अपचारी पहले मंजिल पर बनाए गए अस्थाई आइसोलेशन सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी मौके पर मौजूद स्टाफ को काफी देर बाद हुई। इसके बाद सुबह 8.40 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर एएसआई सुरेंद्र सिंह ने मौजूद स्टाफ से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस तीनों बाल अपचारियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version