Site icon AR Live News

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 811 अंक लुढ़का

share market shutting down with disastrous down fall

मुंबई,(ARLive news)। वैश्विक और घरेलू बाजारों से किसी महत्वपूर्ण संकेत के अभाव में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 811.68 अंक लुढ़ककर 38,034.14 और निफ्टी 254.40 अंक गिरकर 11,250 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टीसीएस, इंफोसिस और कोटक बैंक को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए

आज सुबह से ही शेयर बाजार में सतर्क रुख के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 38.84 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 38,884.66 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 10.30 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 11,515.25 पर पहुंच गया।

एचसीएल टेक्नालॉजीज ने सोमवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई आईटी समाधान कंपनी डीडब्ल्यूएस लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। इस कदम से कंपनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में स्थिति मजबूत होगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में चार फीसदी की तेजी भी देखने को मिली।

Exit mobile version