Site iconSite icon AR Live News

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज ने ली 12 वर्षीय बच्चे की जान

fake doctor give wrong medicine to 12 years girl diedfake doctor give wrong medicine to 12 years girl died

बारां,(ARLive news)। जिले के समरानिया कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर ने दो इंजेक्शन लगाने के करीब एक घंटे बाद 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिवार ने सोमवार को झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं, पुलिस मामले में जांच कर रही है। पहले भी झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की गई, लेकिन उसके बाद भी वह लोगों की जान से खेल रहे हैं।

केलवाड़ा थाने में नागोरी निवासी प्रेम ने झोलाछाप डॉक्टर  विश्वजीत राय के खिलाफ लापरवाही से इलाज करने और गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके अनुसार प्रेम अपने 12 वर्षीय बालक को बुखार की शिकायत पर समरानिया कस्बे में हनुमान मंदिर के पास क्लिनिक के डॉक्टर विश्वजीत राय के पास इलाज कराने पहुंचे थे।

डॉक्टर ने उसको पहले एक इंजेक्शन दिया, जिसके बाद बच्चा आधे घंटे में बेहोश हो गया। बच्चे के होश आने पर विश्वजीत राय ने उसे एक और इंजेक्शन लगा दिया। जिसके करीब एक घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।

Exit mobile version