Site iconSite icon AR Live News

कोरोना अपडेट : उदयपुर में आज एक दिन में 5 की मौत, 140 संक्रमित, राज्य में 1865 कोरोना पॉजिटिव

5 corona positive died in udaipur in one day on 20 september rajasthan covid19 positive toll 18655 corona positive died in udaipur in one day on 20 september rajasthan covid19 positive toll 1865

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1865 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 114989 हो गयी है। इसमें 18184 एक्टिव केस हैं। उदयपुर जिले के लिए चिंताजनक स्थित है कि आज यहां 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं आज यहां 140 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 328, जोधपुर में 301, उदयपुर में 140, पाली में 125, अलवर में 114, भीलवाड़ा में 104 और अजमेर में 101 संक्रमित निकले हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण का देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर, उदयपुर, जोधपुर सहित 13 जिलों के शहरी क्षेत्र में धारा 144 लागू करने के आदेष दिए हैं, जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 5 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे।

कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय युवक की मौत, 27 कोरोना वॉरियर्स संक्रमित

उदयपुर में जिला रिपोर्ट के अनुसार आज सेक्टर-14 निवासी 35 वर्षीय पुरूष, उदयपुर निवासी 83 वर्षीय पुरूष, जवाहर नगर निवासी 75 वर्षीय महिला, खेरवाड़ा निवासी 51 वर्षीय पुरूष और रूप नगर सेक्टर-3 निवासी 60 वर्षीय पुरूष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। उदयपुर में मिले आज 140 संक्रमितों में 95 मरीज शहरी और 45 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 27 कोरोना वॉरियर्स, 57 क्लोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित, 55 संक्रमण के नए मामले और 1 प्रवासी है।

Exit mobile version