Site iconSite icon AR Live News

हैकरों ने भारत के राष्ट्रीय सूचना केंद्र को हैक किया…!

hackers hacked india national information centerhackers hacked india national information center

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत सरकार का राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) जिसके माध्यम से सरकार का अधिकृत और आधिकारिक डेटाबेस का संचालन होता है अचानक हैक कर लिया गया। जिससे सरकारी महकमें हड़कंप मच गया। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने सितंबर के शुरुआत में केस दर्ज किया था।

बता दें कि NIC के कर्मचारियों को एक मेल आया था। जिसने उस मेल के लिंक को क्लिक किया, उसका डेटा गायब हो गया। NIC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया. अभी इस मामले की जांच चल रही है। सूत्रों की माने तो बेंगलुरु में एक अमेरिकी कंपनी से यह मेल आया था। मेल का आईपी एड्रेस वहीं का निकला है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि इन कम्प्यूटरों में भारतीय सुरक्षा, नागरिकों और वीवीआईपी जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से जुड़ा डेटा रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु की एक फर्म से यह साइबर अटैक हुआ था।

Exit mobile version