Site iconSite icon AR Live News

आबूरोड में दो कारों में आमने-सामने की टक्कर,एक कार सवार तीन लोगों की मौत, तीन घायल

road accident in 2 cars crash at abu road 3 diedroad accident in 2 cars crash at abu road 3 died

सिरोही,(ARLive news)। जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र स्थित चंद्रावती में शुक्रवार को दो कारों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। दूसरी कार के लोगों को कुछ चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनका अस्पताल में इलाज जारी है, तथा शवों को मोर्चरी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक मेहुल पटेल, रजनीकांत पटेल और मां मीरा बेन अपने परिवार के साथ कार से मथुरा से राजकोट जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि सामने से आ रही कार का एयर बैग खुल गया। जिसके चलते इस कार में सवार लोगों को मामूली चोटे आई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version