Site iconSite icon AR Live News

Road Rage : साइड देने की बात पर हुई कहासुनी तो युवक की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

murder in road rage in semari udaipurmurder in road rage in semari udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। सेमारी थाना क्षेत्र में शक्तावतों का गुडा में कबीती के पास बुधवार रात्रि पौने आठ बजे घर लौट रहे 40 साल के युवक की चाकू से ताबड़तोब 9 से 10 वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी। आरोपियों ने हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी कि युवक के साथ उनकी रोड पर बाइक से साइड देने को लेकर(Road Rage) कहासुनी हो गयी थी। कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

सेमारी थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आम्बा रेड निवासी सोमा (40) पुत्र लकमा मीणा की हत्या के आरोप में रोशन (23) पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी हलीली फला ईंटाली पाल हाल भोपा फला सदकडी व धननेश्वर(20)पुत्र वीरम लाल अहारी उम्र 20 साल निवासी खड़ घोडासर को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी पूर्व में पुलिस पर हमला करने का आरोपी भी रह चुके है।

आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर परिजन शव लेकर गए

पुलिस ने बताया कि आंबा रेड शक्तावतों का गुडा के राजस्व ग्राम आम्बा रेड निवासी सोमा मीणा बाइक लेकर घर जा रहा था। रात को पौने आठ बजे साइड देने को लेकर दूसरे बाइक सवार से कहासुनी हो गई, इसी दौरान आरोपीयो ने सोमा के हाथ-चेहरे-सीने व पीठ पर चाकू से 9 से 10 वार कर दिए। सोम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर निकट दुकानदार के शोर मचाने पर दोनों आरोपी फरार हो गए।

हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से मना कर दिया और आरोपियों को पकड़कर उनके सामने लाने की मांग की। एहतियातन मौके पर खेरवाड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह, ऋषभदेव थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सराड़ा थानाधिकारी अनिल विश्नोई मौके पर मय जाब्ता तैनात रहे और परिजनों की समझाइश की। सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा भी हाॅस्पिटल मोरचरी पहुंचे। काफी समझाइश के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए। कुछ ही घंटों में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version