Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 1760 कोरोना संक्रमित: जयपुर में 340, जोधपुर में 268, उदयपुर में 93

उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में 1760 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य मेें संक्रमितों की संख्या 105898 हो गयी है, इसमें 16761 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 14 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, अब तक 1264 लोगों की कारोना से मौत हो चुकी है।

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 340, जोधपुर में 268, कोटा में 139, अलवर में 94, उदयपुर में 93 जिला रिपोर्ट के अनुसार, सीकर में 90, अजमेर में 95 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उदयपुर संभाग में उदयपुर में 93, राजसमंद में 14, प्रतापगढ़ में 5, बांसवाड़ा में 31, चित्तौड़गढ़ में 23, डूंगरपुर में 25 कोरोना संक्रमित आए हैं। उदयपुर में भर्ती 4 संक्रमितों की मौत हुई है, इसमें 1 उदयपुर, 1 प्रतापगढ़ और 2 बांसवाड़ा के मरीज थे।

आज उदयपुर के इन क्षेत्रों में आए हैं 93 संक्रमित

आज उदयपुर जिले में कुल 951 सैंपल की जांच हुई जिसमें से 858 नेगेटिव तथा 93 पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि 93 पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 47 जिसमें से 4 कोरोना वॉरियर्स, 17 क्लोज कांटेक्ट वाले तथा 26 नए संक्रमित और ग्रामीण क्षेत्र 46 जिसमें से 2 कोरोना वॉरियर्स, 19 क्लॉथ कांटेक्ट वाले 21 नए संक्रमित तथा 4 प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं ।

कोरोना वॉरियर्स

कोविड प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स में आरएनटी मेडिकल कॉलेज से 3 चिकित्सक 27 वर्षीय महिला चिकित्सक, 57 वर्षीय पुरुष चिकित्सक तथा 33 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत 26 वर्षीय महिला चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिली हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 23 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं।

क्लोज काॅन्टेक्ट और संक्रमण के नए मामले

शहर में पाए गए 42 संक्रमित माली कॉलोनी, मोगरावड़ी, आनंद विहार, टेकरी, आदर्श नगर, ठक्कर बाबा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14, कार्तिका सोसायटी सेक्टर-4, शिव नगर बलीचा, गायत्री नगर सेक्टर-5, सेक्टर-11, मल्लातलाई, न्यू भूपालपुरा हिरण मगरी सेक्टर-4, पंचवटी, अंबामाता एरिया साइफन कॉलोनी, देवाली शोभागपुरा, प्रभात नगर सेक्टर-13, स्वामी नगर चंदनवाड़ी आशीर्वाद नगर, कैलाशपुरी खटीक वाडा, नवरत्न कंपलेक्स न्यू फतेहपुरा, लवकुशनगर, तितरडी क्षेत्रों में पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए 40 संक्रमित जावर माइंस सलूंबर, बलीचा, देबारी, बड़गांव सराडा, सगतड़ा क्षेत्र से मिले हैं।

Corona Positive Rajasthan Report
Exit mobile version