Site iconSite icon AR Live News

ईडन कॉम्प्लेक्स की आठवीं मंजिल से गिरी युवती की मौत,आत्महत्या या दुर्घटना पुलिस कर रही पड़ताल

udaipur student-jumped-from-8th-floor-of-complex-and-died-police-investigate-sucide-or-accidentudaipur student-jumped-from-8th-floor-of-complex-and-died-police-investigate-sucide-or-accident

उदयपुर(G.N.S)। शहर के सुकेर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नवरतन काॅम्पलैक्स क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट की 8वी मंजिल से गिरी युवती की मौत हो गयी। युवती चार दिन से अपनी मौसी के यहां रह रही थी। परिजनों का कहना है कि युवती किसी बात से परेशान नहीं थी और वह काफी स्ट्राॅन्ग लड़की थी। ऐसे में वह आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजनों ने कहा कि यह एक दुर्घटना भी हो सकती है। हालां कि सभी पहलुओं को देखते हुए पुलिस पड़ताल कर रही है कि यह घटना आत्हत्या है या अचानक से घटित हुई दुर्घटना।

रविवार रात वह सभी के साथ बाहर डिनर पर भी गयी थी। डिनर के बाद घर लौटकर परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। इसके बाद इनिशिया छत पर टहलने के लिए गयी थी। यहीं देर रात वह 8वीं मंजिल से नीचे गिरी। गिरने की तेज आवाज सुनकर गार्ड ने देखा तो इनीशिया की मौत हो गयी थी। आखिरी उम्मीद पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टर्स ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह एमएससी कर रही थी और काफी होशियार व हिम्मत वाली थी। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती है। उसका छत से गिरना एक हादसा भी हो सकता है। ऐसे में पुलिस इसके आत्महत्या या दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Exit mobile version