Site iconSite icon AR Live News

दिनदहाड़े बैंक के बाहर सेल्समैन के चाकू मारकर लूट का प्रयास

attempt to loot and knife attack out of exis bank in udaipurattempt to loot and knife attack out of exis bank in udaipur

उदयपुर,(ARLive News)। हाथीपोल थाना क्षेत्र के सहेली मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के बाहर बाइक पर आए दो बदमाशों ने रूपयों से भरा बैग लूटने के लिए सेल्समैन के चाकू मार दिया। सेल्समैन ने हिम्मत दिखायी और रूपयों से भरा बैग लेकर घायल अवस्था में ही बैंक के अंदर भागा। आस-पास भीड़ इकट्ठी होते देख बदमाष मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना अंबामाता निवासी अमित सांखला के साथ हुई है। वह कम्पनी में सेल्समैन है और डेली कलेक्षन बैंक में जमा करवाने का काम करता है। आज वह कम्पनी का दस लाख रूपए लेकर एक्सिस बैंक में जमा करवाने आया। रास्ते से ही बदमाशों ने अमित का पीछा करना शुरू कर दिया और जैसे ही उसने अपनी गाड़ी एक्सिस बैंक के बाहर आकर रोकी बदमाषों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया और उसके चाकू मार दिया। हालां कि अमित बैग लेकर बैंक के अंदर भागा। बैंक के अंदर लहुलुहान हालात में युवक को देख वहां हड़कम्प मच गया। बदमाष मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अमित को अस्पताल भर्ती करवाया।

Exit mobile version