Site iconSite icon AR Live News

60 लाख रूपये की हरियाणा निर्मित अवैध शराब जप्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

udaipur police caught hariyana made illegal liquor cost of 60 lakhs in kherwadaudaipur police caught hariyana made illegal liquor cost of 60 lakhs in kherwada

उदयपुर,(ARLive News) । जिला की खेरवाड़ा पुलिस ने टोल नाके के पास बंजारिया कट पर मुखबीर की सूचना पर नाकाबंदी कर करीब 60 लाख रूपए की अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक को चैक करने पर हरियाणा निर्मित शराब के कुल 493 कार्टुन पाये गये। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रूपये है। ट्रक चालक चन्मु सिंह उर्फ चरण सिंह पुत्र सतनाम सिह को गिरफ्तार किया गया।

खेरवाडा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर टोल नाके से आगे बन्जारिया कट के पास नाकाबन्दी शुरू की। जिस पर ऋषभदेव की तरफ से एक ट्रक आया। जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर ट्रक चालक वाहन को तेज रफतार से चला कर भाग निकला। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया तो चालक ने वाहन को आगे ले जाकर साईड मे खडा कर दिया।

जिसमें से एक व्यक्ति पहाडी की तरफ भाग गया व दुसरा व्यक्ति उतर कर भागने लगा। जिसको पुलिस टीम द्वारा पकड कर नाम पता पूछा तो अपना नाम चन्मु सिंह उर्फ चरण सिंह पुत्र सतनाम सिह, निवासी खेडी, चैपानकी, अलवर होना बताया । भागने वाले व्यक्ति के बारे में पुछने पर बताया कि वही ट्रक का मुख्य चालक था। जिसका नाम रतन सिंह पुत्र प्यारा सिह, निवासी खेडी, थाना चैपानकी, अलवर होना बताया। जिस पर उक्त ट्रक को चैक करने पर हरियाणा निर्मित शराब के कुल 493 कार्टुन पाये गये। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रूपये है। जिस पर उक्त शराब मय ट्रक जप्त कर अभियुक्त ट्रक चालक चन्मु सिंह उर्फ चरण सिंह पुत्र सतनाम सिह को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version