Site iconSite icon AR Live News

पुलिस ने कछुआ गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपए व एक मृत कछुआ बरामद किया

tortoise smuggler arrested with dead tortoise or 2 lakhs rupees in shahpura jaipurtortoise smuggler arrested with dead tortoise or 2 lakhs rupees in shahpura jaipur

जयपुर,(ARLive news)। जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने कछुआ दिखाकर लोगों से ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने कछुआ गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से 2 लाख रुपए एवं एक मृत कछुआ किया बरामद उक्त कार्रवाई एसपी जयपुर ग्रामीण शंकरदत्त शर्मा के निर्देशन में हुई।

शाहपुर थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि कछुआ दिखाकर लोगों से ठगी करने वाली गैंग के दो सदस्य नवरंगपुरा निवासी मालीराम बावरिया व सिंहपुरी आंधी निवासी मुकेश बावरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए एवं एक मृत कछुआ बरामद किया।

राकेश ख्यालिया ने बताया कि आरोपी साधारण कछुआ को दुर्लभ प्रजाति का होना बताकर कछुए का 50 लाख रुपए बताकर लोगों से ठगी करते थे। आरोपी पूर्व में कई लोगों के साथ ठगी की वारदात कर चुके हैं। फ़िलहाल शाहपुरा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version