Site iconSite icon AR Live News

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार

terrorist arrest with Arms and ied in kupwada by jammu kashmir security forceterrorist arrest with Arms and ied in kupwada by jammu kashmir security force

कुपवाड़ा,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक कार से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकए कुपवाड़ा जिले के ड्रगुल्ला इलाके में एक कार में यात्रा कर रहे जैश.ए.मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से गोला-बारूद, दो हथगोले, 7 लाख रुपये की नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षाबल और पुलिस मिलकर आतंकियों से पूछताछ कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सुरक्षाबलों ने चतलूरा इलाके में चार किलो की आईईडी बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट की थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को डिफ्यूज किया। इससे पहले भी बारामुला में दो दिन पहले आईईडी बरामद की गई थी।

इससे गश्ती दल पर हमला हो सकता था

एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 32 आरआर की रोड ओपनिंग पार्टी ने इलाके में हाईवे के किनारे एक थैले से करीब 4 किलो आईईडी बरामद की। सुरक्षाबलों ने फौरन बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। दस्ते ने मौके पर पहुंच कर इसे डफ्यूज किया। आईईडी मिलने के बाद आस-पास के इलाकों में नागरिक आवागमन को रोक दिया गया था।

अगर इससे किसी कानवाई या गश्ती दल को निशाना बनाया जाता तो काफी नुकसान होता। आईईडी का ड्रोन वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी विनाशकारी हो सकती थी।

Exit mobile version