Site iconSite icon AR Live News

बिजली विभाग ने अब एक किसान को भेजा 15.44 लाख का बिल, बीजेपी ने कलेक्ट्री के बाहर किया प्रदर्शन

udaipur ajmer viddhyut vitran nigam send 15 lakh rs light bill to farmer of saradaudaipur ajmer viddhyut vitran nigam send 15 lakh rs light bill to farmer of sarada

उदयपुर,(ARLive news)। अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) की लापरवाहियों के हर दिन नए मामले मिल रहे हैं।। पिछले दिनों पौने चार करोड़ के बिजली का बिल भेजकर किरकिरी करा चुके निगम ने अब एक किसान को 15.44 लाख रूपए का बिल भेज दिया है। मामला जिले के सराड़ा क्षेत्र का है।

इधर राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। विधान सभा नेता प्रतिपक्ष उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में अन्य विधायक, जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता कलेक्ट्री पहुंचे। उन्होंने बिजली के बढ़े हुए दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।

घर में कनेक्शन नहीं लगा और बिल आ गया 15.44 लाख

जानकारी के अनुसार सराड़ा निवासी रणजीत सिंह के घर पर बिजली के कनेक्शन के लिए विद्युत निगम ने एक मीटर लगाया हुआ है, इस मीटर से अभी सिर्फ एक बल्व को ट्रायल के लिए कनेक्ट किया है। मीटर से घर कनेक्ट नहीं किया है। अभी विद्युत मीटर में 76 यूनिट दिख रही है। लेकिन जब बिजली का बिल आया तो रणजीत सिंह के होश उड़ गए। बिल 15 लाख 44408 रूपए का है। रणजीत सिंह ने इस बिल के आने की विद्युत निगम में शिकायत की है।

लाखों की गड़बड़ी तो पकड़ में आ रही, जिनके बिल हजारों में बढ़े उनकी सुनवायी नहीं

लोगों ने कहा कि बिजली विभाग जो करोड़ों और लाखों के बिल जारी कर रहा है, वे तो बड़ी लापरवाही के चलते पकड़ में आ रहे है। लेकिन जिन लोगों के घरों में बिल सामान्य महीनों की तुलना में 5 से 10 हजार रूपए बढ़कर पहुंचे हैं, उनकी तो कहीं सुनवायी भी नहीं हो रही है। लाखों करोड़ों के बिल जारी होने से विद्युत निगम के सिस्टम में आयी खराबी उजागर हो रही है।

Exit mobile version