Site iconSite icon AR Live News

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार

rhea chakraborty arrested in drug caserhea chakraborty arrested in drug case

मुंबई,(ARLive news)। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे तीन दिन में करीब 30 घंटे पूछताछ की गई। पूछताछ में रिया ने ये बात कबूल की है कि वो सुशांत को ड्रग्स मुहैया कराती थी साथ ही वो ड्रग्स लेती भी थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 86 दिन बाद रिया की गिरफ्तारी हुई है।

रविवार और सोमवार को हुई पूछताछ के बाद अब आज तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने बुलाया था। 10:35 मिनट पर रिया एनसीबी दफ्तर पहुंची और करीब सवा तीन बजे उसकी गिरफ्तारी की खबर आई। सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने रिया से एक ऐसा वार किया जिसपर उनकी बोलती बंद हो गई। सूत्र के अनुसार एनसीबी ने पूछा सबसे बड़ा सवाल जिसका रिया साफ जवाब नहीं दे पाईं।

एनसीबी ने रिया से पूछा कि, ‘आप अपने बीमार दोस्त को दवा देंगे या ड्रग्स?

एनसीबी ने रिया से पूछा कि, ‘आप अपने बीमार दोस्त को दवा देंगे या ड्रग्स?’ जिसका जवाब देने में रिया सकपका गईं। दरअसल रिया चक्रबर्ती ने एनसीबी अधिकारियों को जांच के दौरान बताया कि सुशांत के कहने पर ही उन्होंने सुशांत को ड्रग दिया, सुशांत ने दबाव डाला, इसीलिए दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जब रिया से पूछा कि आपको ये बात तो पता थी कि सुशांत साइकियाट्रिस्ट से दवाइयां ले रहे थे? जिसका जवाब रिया ने ‘हां’ में दिया, इसी कड़ी में जब अधिकारियों ने रिया से अगला सवाल किया तो रिया की बोलती बंद हो गई।

गांजे से भरी सिगरेट का सेवन करती थी रिया चक्रवर्ती

एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कबूल किया वो नशे की सिगरेट का सेवन करती थी। रिया ने पूछताछ में कबूल किया की वो BUD से भरी सिगरेट पीती थी। यानी गांजे से भरी सिगरेट का सेवन करती थी। रिया ने सुशांत के साथ नशे की सिगरेट पीने की बात कबूल की। रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स से ये बड़ा खुलासा हुआ है। रिया के घर से उसके पुराने मोबाइल फोन, लेपटॉप, टैबलेट को एनसीबी ने बरामद किया था। जिसकी फोरेंसिक जांच में ये खुलासा हुआ है।

रिया के गेजेट्स में हुए कई खुलासे

रिया के घर से बरामद हुए गेजेट्स में यह खुलासा हुआ है कि साल 2017, 2018, 2019 में रिया की ड्रग्स मंडली काफी ज्यादा ऐक्टिव थी। एनसीबी के सामने रिया की ड्रग्स मंडली के कई राज सामने आए हैं। साल 2017, 2018, 2019 से जुड़े है। जांच एजेंसियों के हाथ रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ड्रग्स मंडली से जुड़े फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट्स, एसएमएस बरामद हुए हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के वो तमाम बड़े चेहरे अब एनसीबी के रडार पर आ गए हैं।

Exit mobile version