Site iconSite icon AR Live News

बिजली विभाग ने उदयपुर के किसान को 3.71 करोड़ का बिल भेजकर दिया जोरदार झटका

मामला खुला तो विभाग में मचा हड़कंप, संशोधन कर दिया 6 हजार रूपए का नया बिल

उदयपुर,(ARLive news)। बिजली विभाग द्वारा जारी हो रहे बिल इन दिनों लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। लोग बिजली के बिलों के लिए विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। इसी बीच उदयपुर में विद्युत विभाग (अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल)) ने गींगला के किसान पेमाराम पुत्र माना डांगी को 3 करोड़ 71 लाख 61 हजार 507 रूपए का बिजली का बिल भेज दिया है।

यह बिल देखकर एक बार तो माना राम डांगी को चक्कर आ गए। उन्होंने बिल कई बार पढ़ा कि कहीं संख्या पढ़ने में कोई गलती तो नहीं हो रही। लेकिन जब देखा बिल 3 करोड़ 71 लाख 61 हजार 507 रूपए का है तो उनके होश उड़ गए। इस बारे में जब विद्युत निगम को जानकारी हुई तो वहां भी हड़कंप मच गया और सभी यह पड़ताल में जुट गए कि यह गलती किससे हुई।

माना राम डांगी ने बताया कि एक बार तो बिल देखकर परिवार के सभी सदस्य चौंक गए कि पौने चार करोड़ का बिजली का बिल होता है क्या। विभाग ऐसी गलती भी कैसे कर सकता है। हालां कि फिर इस संबंध में विद्युत निगम को सूचित किया। इसके बाद अधिकारी खुद घर आए और 6 हजार रूपए का नया संषोधित बिल देकर गए हैं।

अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं…

बिजली का बिल

Exit mobile version