Site iconSite icon AR Live News

पेट्रोल पंप संचालक की गोली मारकर हत्या, रुपयों से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार

petrol pump owner looted and murdered gun shot at sikar road jaipurpetrol pump owner looted and murdered gun shot at sikar road jaipur

जयपुर,(ARLive News)। सीकर रोड पर कूकरखेड़ा मंडी के सामने एआरजी अपार्टमेंट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पेट्रोल पंप संचालक की गोली मारकर हत्या कर बदमाश रुपए से भरा एक बैग लूटकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सहित सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश भाग रहा है जबकि अन्य तीन बदमाश बाइक पर आगे नजर आ रहे हैं।

डीसीपी ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी मृतक निखिल गुप्ता ने रोड नंबर-12 पर पेट्रोल पंप कॉन्ट्रेक्ट पर ले रखा था। निखिल गुप्ता शनिवार और रविवार दो दिन के कलेक्शन का पैसा सोमवार सुबह बैंक में जमा करवाने के लिए कार से एयू अपार्टमेंट पहुंचे। निखिल ने अपनी गाड़ी अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी की। इसी दौरान दो-तीन बाइकों पर सवार हथियारबंद बदमाश सीकर रोड पर कूकरखेड़ा मंडी के सामने एआरजी अपार्टमेंट पहुंचे। जैसे ही निखिल गुप्ता कार से बाहर निकले, बाइक सवार तीन चार बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने निखिल गुप्ता के कंधे की तरफ गोली मारी और उससे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने निखिल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। अपार्टमेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू किया। हाइवे पर टोल बूथ पर भी नाकाबंदी करवा दी गई। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात को  अंजाम देने में कोई परिचित शामिल हो सकता है।

Exit mobile version