Site iconSite icon AR Live News

मिराज तम्बाकू के नकली उत्पाद बनाकर सप्लाई व बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

jaipur police seized fake product of miraj tabacco brandjaipur police seized fake product of miraj tabacco brand

जयपुर (ARLive news)। पुलिस थाना जालूपुरा ने नकली मिराज तम्बाकू के व्यापारिक चिह्न व नकली उत्पाद बनाकर सप्लाई व बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 3 लाख रूपये की नकली मिराज तम्बाकू के 16 बोरे कुल 1344 पैकेट बरामद कर जब्त किये। साथ ही तम्बाकू  सप्लाई के लिए उपयोग में ली जा रही एक मारूती वैन भी जब्त की।

अति पुलिस उपायुक्त द्वितीय धर्मेंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त शास्त्री नगर जयपुर उत्तर अतुल साहू को मिराज प्रोडॉट प्रा लि के प्रतिनिधि नरेश सैनी ने 4 सितम्बर को शिकायत की थी कि मिराज कंपनी के नकली तम्बाकू के पाउच बनाकर व्यापारिक चिह्न का प्रयोग कर नकली माल बेचा जा रहा है।

जिस पर एसपी शास्त्री नगर व जालूपुरा की संयुक्त टीम ने वनस्थली मार्ग पर पहुंच कर 34 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता के कब्जे से 5 प्लास्टिक के बोरों में नकली मिराज तम्बाकू के 420 पैकेट बरामद किये। तथा 42 वर्षीय बजरंग लाल कुलवाल व 30 वर्षीय दीपक मीणा के कब्जे से एक मारूती वैन में 11 बोरों में नकली मिराज तम्बाकू के 924 पैकेट बरामद किये। पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।   

Exit mobile version