Site iconSite icon AR Live News

आय से अधिक संपत्ति मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 14.60 करोड़ की अवैध सम्पत्ति का खुलासा

ed-arrest-iindian-nursing-council-ex-member-mahesh-chandra-and-his-son in jaipured-arrest-iindian-nursing-council-ex-member-mahesh-chandra-and-his-son in jaipur

जयपुर,(ARLive news)। प्रवर्तन निदेशालय जयपुर ब्रांच ने करीब 6 साल पहले के मामले में मुख्य आरोपी इंडियन नर्सिंग काउंसिल के पूर्व सदस्य महेशचंद शर्मा और उसके बेटे मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध न्यायालय ने इन्हें दस दिन तक ईडी की कस्टडी में रखने के निर्देश दिए है।

एसीबी ने वर्ष 2014 में महेश शर्मा को एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट का नाम इंडियन नर्सिंग काउंसिल की वेबसाइट पर जोड़ने के नाम पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसीबी जांच में महेश चंद शर्मा की 10.60 करोड़ रुपए की संपत्तियां होने का पता चला। जो उसकी ज्ञात आय की तुलना में 500 फीसदी अधिक हैं।

14.60 करोड़ की अवैध सम्पत्ति

प्रवर्तन निदेशालय की जयपुर टीम ने स्वास्थ्य विभाग के राजस्थान हैल्थ एंड मेडिकल डिपार्टमेंट में नर्सिंग ट्यूटर पद पर कार्यरत रहे महेश चंद शर्मा और उसके परिजनों पत्नी मीना देवी, उसके पुत्र मोहित और अंकित शर्मा के विरुद्ध एसीबी द्वारा एफआईआर और चार्ज शीट करने के बाद जांच शुरू की।

ईडी द्वारा जांच में अब तक कुल 14.60 करोड़ की अवैध सम्पत्ति होना पाया गया। पूरे मामले में 7.85 करोड़ रु. और 4.75 करोड़ रु. की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। नया अटैचमेंट 4 करोड़ रुपए का है, वहीं ईडी को 100 करोड़ की संपत्ति के दस्ताबेज भी मिले है। जिसकी जांच की जा रही है। ईडी 14 सितंबर तक जब्त दस्तावेजों और अनैतिक आय के सबूतों के आधार पर पिता-पुत्र से पूछताछ करेगी।

Exit mobile version