Site iconSite icon AR Live News

परामर्श के नाम से स्कूल में चल रही थी क्लास, अचानक ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी पहुंचे, स्कूल को नोटिस

udaipur gogunda St Matthews School call student for class education department issued notice to schooludaipur gogunda St Matthews School call student for class education department issued notice to school

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में सेंट मैथ्यूज सी.सै. स्कूल में छात्र-छात्राओं को बुलाकर क्लास में पढ़ाने का मामला सामने आया है। 12 बच्चे क्लास में बैठे थे और उन्हें टीचर उन्हें सब्जेक्ट की जानकारी दे रहे थे, तब अचानक ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंच गए। कोरोना काल में सरकारी आदेश का उल्लंघन कर बच्चों को बुलाकर कक्षाओं का संचालन करने पर स्कूल को नोटिस दिया गया है।

ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज सुबह शिकायत प्राप्त हुई थी कि गोगुंदा स्थित सेंट मैथ्यूज सी.सै.स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाया गया है। जबकि अभी तक सरकार की ओर से स्कूल में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने के आदेश नहीं आए हैं। 1 सितंबर को सिर्फ यह आदेश आए थे कि 9वीं से 12वीं तक के बच्चे परामर्श के लिए स्कूल जा सकते हैं। ऐसे में स्कूल में बच्चों को बुलाकर पढ़ाने की शिकायत मिली तो हम निरीक्षण के लिए तत्काल स्कूल पहुंचे। वहां 2 कक्षों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इस पर स्कूल में छुट्टी कराकर बच्चों को उनके घर भेजा और स्कूल संचालक को नोटिस दिया है। अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी है।

इधर स्कूल संचालक ने बताया कि उन्होंने बच्चों को परामर्श के लिए बुलाया था। बच्चों को सब्जेक्ट के बारे में जानकारी देनी थी। बच्चे आए थे तो उन्हें खड़े रहकर तो परामर्श नहीं दिया जा सकता था, तो उन्हें स्कूल के क्लासरूम में बैठाया था।

Exit mobile version