Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर में हुई 51 एमएम बारिश : स्वरूप सागर के गेट खोले

rain in udaipur today 51 mm swaroop sagar gate openrain in udaipur today 51 mm swaroop sagar gate open

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर में गुरूवार दिन में हुई झमाझम बारिश से न सिर्फ मौसम खुशनुमा हो गया, बल्कि पानी की आवक बढ़ने से स्वरूप सागर के गेट भी खोल दिए गए। स्वरूप सागर को देखने के लिए वहां काफी लोग पहुंचे।

जानकारी के अनुसार उदयपुर शहर में आज दिन में 51 एमएम बारिश हुई है। इधर फतहसागर में भी पानी की आवक तेज ओ गयी है। फतहसागर अभी 12 फीट तक भर गया है, अभी 1 फीट भरना और बाकि है। उम्मीद की जा रही है कि पानी की आवक इसी अनुसार जारी रही तो दो-तीन दिनों में फतहसागर भी छलक जाएगा। कोरोना को लेकर कम पाबंदियों के बाद अब फतहसागर पर भी शहरवासी मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version