जयपुर (ARLive news)। राजस्थान में राजनीतिक गलियारों में कोरोना की दस्तक के बाद लगातार प्रदेश के नेता संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बुधवार सुबह भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए लिखा कि आज जांच कराने पर मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । मैं लगभग 4-5 बार अपनी कोरोना की जांच करवा चुका हूं। विधानसभा सत्र के समय भी जांच करवाई थी और रिपोर्ट हमेशा नेगेटिव ही आई थी। विगत दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क आएं हो कृपया अपना ध्यान रखें और स्वयं की जाँच करवाएं।

