Site iconSite icon AR Live News

बैंक लूटने का प्रयास करते बदमाश को ग्राहकों ने पत्थर मार कर घायल किया, बाद में पुलिस के हवाले किया

Hanumangarh Bank Robbery attempt customer caught RobberHanumangarh Bank Robbery attempt customer caught Robber

हनुमानगढ़ (ARLive News)। शहर की धान मंडी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार सुबह बैंक लूटने का प्रयास करते बदमाश को ग्राहकों ने धर दबोचा। बदमाश द्वारा लूट का प्रयास विफल कर दिया। लूट का प्रयास करते समय पकड़े जाने के डर से जैसे ही बदमाश ने भागने की कोशिश की, लोगों ने उस पर पथराव कर दिया जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को लोगों से छुड़ाकर पकड़ कर थाने ले गई। फ़िलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार पक्कासहारना निवासी विजय ढाका पुत्र देवीलाल मंगलवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धान मंडी शाखा खुलते ही वहां पहुंचा। उस समय बैंक में कैशियर और पियोन और कुछ ग्राहक मौजूद थे।बदमाश ने कैशियर को चाकू दिखाकर धमकाया। वहां मौजूद ग्राहकों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तो वह बाहर निकलकर भागने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा। इस पर बैंक के ग्राहकों ने उस पर पत्थरों से हमला कर किया। पत्थर उसके सिर में लगने से उसके सिर से खून बहने लगा, और वह घायल हो गया।

शोर मचने पर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया। और उसकी पिटाई कर दी। तब तक पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

Exit mobile version