Site iconSite icon AR Live News

स्वरूप सागर (पीछोला) छलक गया, अब फतहसागर का इंतजार

udaipur swaroop sagar pichhola over flow on mondayudaipur swaroop sagar pichhola over flow on monday

उदयपुर,(ARLive news)। झीलों की नगरी में पिछले एक सप्ताह से हो रही अच्छी बारिश से अब झील-तालाब लबालब हो रहे हैं। सोमवार सुबह स्वरूप सागर (पीछोला) भी छलक गया, स्वरूप सागर (पीछोला) की भराव क्षमता 11 फीट है। इसी के साथ अब फतहसागर में भी पानी की आवक बढ़ गयी है और शहरवासियों को फतहसागर के ओवर फ्लो होने का इंतजार है। इससे पहले रविवार को छोटा मदार भी छलक गया था।

जानकारी के अनुसार फतहसागर करीब 11 फीट तक भर चुका है। इसके ओवर फ्लो होने में 13 फीट तक भरना जरूरी है। 13 फीट तक होने पर फतहसाागर फुल हो जाता है और इसके बाद इसके गेट खोले जाते हैं।

Exit mobile version