Site iconSite icon AR Live News

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन

former president pranab mukherjee passes away 1former president pranab mukherjee passes away 1

नई दिल्ली,(ARLive news)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की निधन हो गया है। उनके बेटे ने इस बात की जानकारी दी है। उनकी तबीयत हालत रविवार के बाद से बिगड़ गई थी और वह अभी भी बेहोशी की हालत में वेंटीलेटर पर थे। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने सोमवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा था कि मुखर्जी की हालत में रविवार के बाद से गिरावट दर्ज की गयी है। फेफड़े में संक्रमण के कारण उनके कुछ अन्य अंगों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। वह लगातार गहरी बेहोशी में और वेंटीलेटर पर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए पिछले दिनों उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती के दौरान की गई जांच में उनके कोरानो वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया और गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।

Exit mobile version