Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 1407 कोरोना संक्रमित: उदयपुर में 1 पत्रकार, 8 डाॅक्टर सहित 16 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 1407 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों का आंकड़ा राज्य में 78777 पर पहुंच गया है। इसमें 14776 एक्टिव केस हैं। आज मिले संक्रमितों में सर्वाधिक जयपुर में 240, कोटा में 200, जोधपुर में 158, अलवर में 154, बीकानेर में 83, अजमेर में 60, पाली में 54, संक्रमित है। आज राज्य मेे 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे अब तक राज्य में 1030 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

आज उदयपुर में कुल 54 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 2722 हो गयी है। आज आए 54 संक्रमितों में 1 पत्रकार सहित 16 कोरोना वाॅरियर्स शामिल हैं।

उदयपुर के इन क्षेत्रों में आज मिले हैं संक्रमित

16 कोरोना वाॅरियर्स में आयड़ निवासी 1 पत्रकार, अंबामाता निवासी 1 डाॅक्टर, एमबी हाॅस्पिटल के 4 डाॅक्टर, एमबी हाॅस्पिटल का 1 आईसीयू स्टाफ, पेसिफिक डेंटर काॅलेज देबारी के 3 डाॅक्टर, गीतांजलि हाॅस्पिटल के 2 डाॅक्टर, गीतांजलि काॅलेज 2 बीडीएस के छात्र, गोवर्धन विलास थाने के 1सब इंस्पेक्टर, हिरणमगरी थाने के 1 कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है।

23 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इनमें 1 लोहारों का मोहल्ला नाई, 1 पटेल नगर काॅलोनी सेक्टर 11, 1 जड़ियों की ओल घंटाघर, 1 एसबीआई आरएएसएमईसी, 2 इनफिनिटी सिल्वर अपार्टमेंट भुवाणा, 1 चित्रकूट नगर भुवाणा, 1 ओसवाल नगर सुंदरवास, 1 शांतिनगर सेक्टर-5, 1 रजा काॅलोनी मल्लातलाई, 1 न्यू मंगलम शोभागपुरा, 1 सलूंबर थाने में बंदी, 1 जील रेजीडेषियल रोड नेला रोड सेक्टर-14, 1 आचार्य मार्ग पंचवटी, 1 टेगोर नगर सेक्टर-4, 1 कोटा बावड़ी भुवाणा, 1 भेरूजी काॅलोनी खेमपुरा, 1 ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट के पास सुभाष नगर, 1 गणेश नगर कालका माता रोड, 1 हाॅस्पिटल चैक बेदला, 1 सी-ब्लाॅक सेक्टर-14, 1 हवा मगरी गोवर्धन विलास, 1 वार्ड नंबर 12 फतहनगर में संक्रमित मिले हैं।

15 क्लोज काॅन्टेक्ट में आए संक्रमितों में 1 कुम्हारों का भट्टा, 1 आनंद विहार टेकरी, 1 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-14, 1 सीजीएसटी कार्यालय सेक्टर-11, 1 पीपली चैक गायरियावास, 1 नाड़ा खाड़ा सूरजपोल, 1 लखारा चोक धानमंडी, 1 खारोल काॅलोनी फतहपुरा, 2 मोती चोहट्टा घंटाघर, 1 पदमावती अपार्टमेंट पुला, 1 नजर बाग नाईयों की तलाई, 1 पंचवटी, 1 रूपनगर रोड रूपसागर, 1 सुखेर चित्रकूट नगर में संक्रमित मिले हैं।

corona positive record 1470 in rajasthan on 29 agust 2020
Exit mobile version