Site iconSite icon AR Live News

पठानकोट: सुरेश रैना के परिवार पर हुआ हमला, करीबी की मौत, एक की हालत गंभीर

attack on suresh raina familyattack on suresh raina family

पठानकोट,(ARLive news)। पूर्व भारतीय दिग्‍गज खिलाड़ी और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (सीएसके) के स्‍टार खिलाड़ी सुरेश रैना पारिवारिक कारणों के चलते यूएई से भारत लौट आए हैं। वह आईपीएल (आईपीएल 2020) का 13वां सीजन नहीं खेलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैना की एक करीबी रिश्तेदार अस्‍पताल में गंभीर हालत में हैं, जबकि उनके अंकल की मौत हो चुकी है। दरअसल उनके रिश्‍तेदारों पर पठानकोट के थरियाल गांव में आधी रात को हमला हुआ था। कथित तौर पर हमला 19 अगस्‍त की रात को हुआ, जब परिवार अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर घातक हथियारों से हमला किया। कहा जा रहा है कि इस हमले में सुरेश रैना की बुआ आशा देवी बुरी तरह जख्‍मी हो गईं और वह अस्‍पताल में मौत से जंग लड़ रही हैं, वहीं आशा देवी के पति 58 साल के अशोक कुमार की मौत हो गई। रैना के कजिन 32 साल के कौशल कुमार और 24 साल के अपिन कुमार भी चोटिल हो गए हैं।

अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

हालांकि इस मामले में अभी तक रैना की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने 29 अगस्‍त को सोशल मीडिया पर सुरेश रैना के आईपीएल से हटने जानकारी दी औऱ कहा कि पूरी टीम इस समय में उनके परिवार के साथ है। सीईओ के इस ट्वीट के बाद से ही संकेत मिल रहे थे कि रैना के परिवार में कोई अनहोनी हो गई है। रैना आईपीएल के लिए जी जान से मेहनत कर रहे थे।

15 अगस्‍त को इंटरनेशनल क्रिकेटर से संन्‍यास लेने के बाद उनका पूरा ध्‍यान आईपीएल पर ही था। वह मैदान पर उतरने को लेकर बेसब्र भी नजर आ रहे थे। मगर अचानक उनके आईपीएल से हटने के कारण एमएस धोनी की टीम को करारा झटका लगा है

Exit mobile version