Site iconSite icon AR Live News

एटीएम ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार, 20 बैंकों के 57 एटीएम कार्ड बरामद

atm fraud criminals arrested by alwar policeatm fraud criminals arrested by alwar police

अलवर,(ARLive News)। जिले के भिवाड़ी के चौपानकी थाना पुलिस ने बङी कार्रवाई करते हुए एटीएम ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 बैंकों के 57 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही एक देशी कट्टा व कारतूस जब्त किए है। दोनों अलग-अलग राज्यों में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी आकिल और अशफाक को गिरफ्तार किया है। आकिल के पास से एक देशी कट्टे और कारतूस जब्त कर अलग-अलग बैंकों के 45 एटीएम कार्ड भी बरामद किए। आरोपी अशफाक के पास से 12 एटीएम कार्ड बरामद किए

वारदात को अंजाम देने के दो तरीके 

पहला तरीका

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी गांव, परिवार और जान पहचान वालों से एटीएम कार्ड लेकर उसमें खुद 15-20 हजार रुपए डालते थे। फिर किसी भी शहर में जाकर उन्हीं रुपयों को निकालते समय जैसे ही नोट मशीन से बाहर निकलते उन्हें हाथ से पकड़कर बाहर आने से देते। तभी दूसरा साथी एटीएम का स्विच बंद कर तुरंत ऑन कर रुपये निकाल लेते हैं। फिर बाहर आकर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अकाउंट से पैसे कटने की शिकायत दर्ज करवाते। बैंक शिकायत की जांच करने के बाद कटे हुए रुपये वापस लौटा देती। इसके बाद आरोपी जिनके कार्ड का प्रयोग करते  थे उन्हें भी कुछ हिस्सा दे देते थे।

दूसरा तरीका

पुलिस ने बताया कि एटीएम केबिन में ग्राहक के अंदर जाने पर दोनों बदमाश भी साथ ही अंदर जाकर ग्राहक के पास खड़े हो जाते। मौका देखकर मशीन को हैक कर देते और ग्राहक को बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल देते। इसके बाद दूसरे एटीएम में जाकर उस कार्ड से पैसे निकाल लेते थे।

Exit mobile version