Site iconSite icon AR Live News

दीवार पर लिखती तो मिटा देता, कागज पर लिखती तो फाड़ देता, जांघ पर लिखा सुसाइड नोट और कर ली आत्महत्या

women wright suicide note on thigh and commit suicide in semari udaipurwomen wright suicide note on thigh and commit suicide in semari udaipur

महिला पति की प्रताड़नाओं से परेशान थी

उदयपुर/सेमारी,(ARLive news)। उदयपुर के सेमारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने उसके पति की प्रताड़नाओं से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पति की प्रताड़ना की हकीकत सभी के सामने आ सके, तो महिला ने मरने से पहले पूरा सुसाइड नोट पैर के घुटने से उपर जांघ पर लिखा और उसमें पूरी आपबीती लिख दी। महिला ने जांघ पर यह भी लिखा कि वह दीवार पर लिखती तो वो मिटा देता, कागज पर लिखती तो फाड़ देता। इसलिए उसने आपबीती जांघ पर लिखी ताकि हकीकत सामने आ सके।

इसकी जानकारी भी तब लगी जब महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा। पोस्टमार्टम के लिए जब शव से कपड़े हटाए गए तो मेडिकल ज्यूरिस्ट जांघ पर लिखे शब्दों को देखकर चौंक गए। मेडिकल ज्यूरिस्ट ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

कागज का सुसाइड नोट पति फाड़ देता, तो जांघ पर लिखी आपबीती

थानेदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि मल्लाड़ा निवासी रेखा (30) पत्नी खेमराज मेघवाल ने जहर खाकर आत्महत्या की है। महिला उसके पति खेमराज मेघवाल की प्रताड़ना से परेशान थी। महिला को डर था कि वह सुसाइड नोट किसी कागज पर लिखेगी तो पति उसे फाड़ कर फेंक देगा और महिला किन प्रताड़नाओं से गुजरी यह किसी के सामने नहीं आएगा। इस पर महिला ने मरने से पहले उसकी जांघ पर पूरा सुसाइड नोट लिखा। उसने लिखा कि वह पति की मानसिक-शारीरिक प्रताड़नाओं और रोज-रोज की मारपीट से परेशान हो चुकी है और इसलिए आत्महत्या कर रही है।

पति के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मामला मर्ग (अप्राकृतिक मृत्यु) में ले रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी लेकर आए। यहां जब पोस्टमार्टम के लिए शव से कपड़े हटाए गए तो चिकित्सकों की टीम ने जांघ पर लिखे शब्दों को पढ़ा। यह पढ़कर मेडिकल ज्यूरिस्ट चौंक गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। महिला ने जांघ पर पूरा सुसाइड नोट लिखा हुआ था। जांघ पर लिखे सुसाइड नोट के खुलासे के बाद पुलिस ने मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत पति के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version