जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1355 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब कुल 77370 संक्रमित हो गए हैं। इसमें 14320 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 12 संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 1017 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
हालां कि सूचि में बताए गए आंकड़ों से वास्तविक आंकड़े काफी ज्यादा हैं। जैसे बुधवार को उदयपुर जिले में 70 संक्रमित थे, जबकि राज्य की सूचि में 19 बताए गए थे। गुरूवार को रिकाॅर्ड 158 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, फिर भी राज्य की सूचि में 19 बताए गए, आज शुक्रवार को उदयपुर में 58 संक्रमित हैं, लेकिन राज्य में सूचि में 31 ही बताए गए हैं। यह अंतर पिछले कुछ दिनों से लगातार बना हुआ है। जिला सूचि के अनुसार उदयपुर में अब तक 2668 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि राज्य सूचि में यह आंकड़ा 2258 है। मतलब 410 संक्रमितों की संख्या राज्य सूचि में कम दर्शायी गयी है। अब तक उदयपुर में 32 से अधिक लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं, लेकिन राज्य सूचि में यह आंकड़ा 25 ही बताया गया है।
यह अंतर अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अन्य जिलों में मिलने वाले संक्रमित और राज्य स्तर पर प्रतिदिन जारी होने वाली सूचि के आंकड़ों में अंतर बताया जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों के राज्य स्तर पर प्रतिदिन जो आंकड़े जारी हो रहे हैं, वास्तविक आंकड़े उससे ज्यादा ही हैं। सवाल है कि राज्य स्तर पर जारी हो रही सूचि में आखिर क्यों आंकड़ों को कम बताया जा रहा है
आज सर्वाधिक जयपुर में 237
आज राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 237, जोधपुर में 195, कोटा में 133, बीकानेर में 65, उदयपुर में 58, सिरोही में 55, भीलवाड़ा में 52, झालावाड़ में 50, अलवर में 49, सीकर में 42, अजमेर में 40 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आज इन क्षेत्रों में मिले हैं 58 संक्रमित
3 कोरोना वाॅरियर्स: तीनों ही पुलिस लाइन में कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल हैं।
26 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित: 3 जयश्री काॅलोनी बोहरा गणेष जी, 1 अषोक विहार भूपालपुरा, 1 सोना सेहरी कुम्हारवाड़ा, 3 कुराबड़, 1 न्यू भैरव नगर प्रतापनगर, 1 सुखदेवीनगर बेदला, 1 न्यू राजेन्द्र नगर गायरियावास, 1 नाकोड़ा नगर सेक्टर-3, 1 छबीला भैरोजी सिंधी बाजार, 1 ठक्कर बप्पा काॅलोनी सूरजपोल, 1 मेलड़ी माता सेक्टर-14, 3 रोषन काॅलोनी सवीना, 3 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-14, 1 आई-ब्लाॅक सेक्टर-14, 4 आईडीएफसी बैंक इन चारों में 1 एफ ब्लाॅक सेक्टर-14, 1 मोती मगरी स्कीम, 1 जी ब्लाॅक सेक्टर-14 और 1 गोखरा मगरी तीतरड़ी निवासी है।
संक्रमण के 29 नए मामले आए: 1 स्वामी नगर, 1 बरकत काॅलोनी सवीना, 1 बाजार मोहल्ला बारापाल, 1 मोक्षमार्ग भूपालपुरा, 1 नीमच खेड़ा देवाली, 1 रूप नगर सेक्टर-3, 1 तेलीवाड़ा धानमंडी, 2 दक्षिणी आयड़, 1 शुभम काॅम्पलैक्स सेक्टर-4, 1 चेती रामपुरा, 1 किषन की घाटी डबोक, 1 आदर्ष नगर तीतरड़ी, 1 कुम्हारवाड़ा केसरियाजी, 1 एकलव्य काॅलोनी मल्लातलाई, 1 मेनार, 1 छोटी ब्रह्मपुरी, 1 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर-14, 1 विद्या नगर सेक्टर-4, 1 शास्त्री सर्किल, 1 दलाल हाॅस्पिटल के पास अषोक नगर, 1 निर्मला विहार सेक्टर-3, 1 घासा मावली, 1 जवाहर जैन स्कूल के पीछे पटेल सर्किल, 1 राम सिंह जी की बाड़ी सेक्टर-11 में संक्रमित मिले हैं।

