Site iconSite icon AR Live News

श्रीगंगानगर जिला परिषद की सीईओ टीना डाबी अपने नाम के 10 फर्जी फेसबुक आईडी से परेशान

shri ganganagar jila parishad ias ceo teena dabi lodged fir against hackers of facebook idshri ganganagar jila parishad ias ceo teena dabi lodged fir against hackers of facebook id

श्रीगंगानगर (ARLive news)। साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, श्रीगंगानगर जिला परिषद की सीईओ (आईएएस) टीना डाबी भी इससे बच नहीं पायी। दरअसल फेसबुक पर आईएएस अफसर टीना डाबी के नाम से 10 फर्जी पेज बने हुए हैं। जिन पर उनकी फोटो भी शेयर किये गए हैं। जिसको लेकर वह काफी परेशान हैं।

उन्होंने पुलिस में इन 10 फेक आईडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टीना की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीना डाबी ने बताया कि फेसबुक पर अलग अलग स्पेलिंग का प्रयोग करके  ‘टीना डाबी’ और ‘टीना डाबी आईएएस’ नाम से कई फेक अकाउंट चलाए जा रहे हैं। इनमें कई जानकारियां और फोटो शेयर किए जा रहे थे। कहीं यूट्यूब लिंक शेयर किए गए हैं। किसी लिंक में आईएएस बनने की टिप्स तो किसी में पॉलिटिकल या सोशल कमेंट किए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस फर्जी फेसबुक पेज के आईपी एड्रेस का पता लगाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version