Site iconSite icon AR Live News

वन विभाग के बाहर चालान काट रही पुलिस पर गिरा पेड़: एसआई के आयी चोटें, पुलिस जीप, कार और बाइक दबी

tree fall down on police vehicle at chetak circletree fall down on police vehicle at chetak circle

उदयपुर,(ARLive news)। चेतक सर्किल स्थित वन विभाग के ऑफिस के बाहर चालान काट रही पुलिस पर मंगलवार दोपहर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में मौके पर मौजूद एसआई घेबर चंद के चोटें आयी हैं, वहीं पुलिस की गाड़ी सहित एक कार और एक बाइक पेड़ के नीचे दब गए। लोगों की मदद से पेड़ों की डालियों में फंसे पुलिसकर्मियों को निकाला गया।

सूचना पर डीएसपी ट्रेफिक मौके पर पहुंची। पेड़ को काटकर नीचे दबे वाहनों को निकाला। उस रोड पर हर समय ही यातायात का काफी दबाव रहा था। ऐसे में गनीमत रही कि पेड़े के मुख्य तने की चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन चालक नहीं आया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर यातायात पुलिस एसआई घेबर चंद टीम के साथ वन विभाग के सामने सड़क किनारे खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे और इस दौरान यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के चालान भी वहीं काटे जा रहे थे। वहां पास में एक पेड़ लगा हुआ था, जिसके कमजोर होने का पुलिसकर्मियों केा अंदाजा नहीं था। अचाकन पुलिस के वाहन के उपर पेड़ गिर गया। इससे पास खड़े एसआई और अन्य पुलिसकर्मी पेड़ की डालियों के चपेट में आ गए। एसआइ घेबर चंद के चोटें आयी हैं।

Exit mobile version