Site iconSite icon AR Live News

रीको में पांच साल से संचालित हो रही थी नकली डीजल की फैक्ट्री : संचालक गिरफ्तार

fake diesel factory exposed in ricco area jaipurfake diesel factory exposed in ricco area jaipur

fake diesel factory exposed in ricco area jaipur

जयपुर,(ARLive news)। जिले के चौमूं थाना इलाके में बीकानेर जयपुर हाईवे पर स्थित जैतपुरा रीको इलाके में पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम और चौमू पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 5 साल से संचालित नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर नकली डीजल बनाने के उपकरण व नकली डीजल, पाउडर सहित अन्य केमिकल बरामद किये है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी, सीआई लखन खटाना सहित अन्य पुलिसकर्मी कार्रवाई में शामिल थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि जैतपुरा रीको इलाके में एक फैक्ट्री में काले तेल को रिफाइन करने की आड़ में नकली डीजल बनाने का काम चल रहा है। पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम और चौमू पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को फैक्ट्री में छापामार फैक्ट्री संचालक अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री संचालक ने मां वैष्णो पेट्रो क्यूब के नाम से लाइसेंस ले रखा था। यह फैक्ट्री करीब 5 साल से संचालित थी।

पुलिस से पूछताछ में फैक्ट्री संचालक अर्जुन यादव ने बताया कि प्रतिदिन 1000 लीटर नकली डीजल का उत्पादन करता था। जो बाजार से सस्ते दामों पर लोगों को बेच रहा था। हालांकि पुलिस फ़िलहाल आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। जिससे  गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने का भी खुलासा हो सके।

Exit mobile version