Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 1370 कोरोना संक्रमित,13 की मौतः सर्वाधिक जयपुर 245, जोधपुर 243, कोटा 177

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1370 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल 73325 कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इसमें 14219 एक्टिव केस हैं। आज सर्वाधिक संक्रमित जयपुर में 245, जोधपुर में 243, कोटा में 177, बीकानेर में 146, अलवर में 137, भीलवाड़ा में 133 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन छह जिलों के अलावा अन्य जिलोें में 40 से कम संक्रमित हैं।

उदयपुर में आज 19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर में कुल 2382 संक्रमित हो गए हैं, इसमें 387 एक्टिव केस हैं। उदयपुर में आज क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए 5 संक्रमित मिले हैं, इसमें 1 अरावली गैस के पास सेक्टर-13, 1 न्यू अहिंसापुरी, 1 जिंक पार्क मोती मगरी स्कीम, 1 हिंदुस्तान जिंक यषद भवन फतहसागर रोड, 1 दैत्यमगरी गोगुंदाहाउस के पास में मिले हैं।

संक्रमण के 14 नए मामले आए हैं, इसमें 2 वीआईपी काॅलोनी सेक्टर9, 1 आदर्ष नगर यूनिवर्सिटी रोड, 1 जे-ब्लाॅक सेक्टर-14, 1 मेड़ता डबोक, 1 दुर्गा काॅलोनी बेदला, 1 एकलव्य काॅलोनी मल्लातलाई, 1 षिवाजी नगर उदियापोल, 1 कोल्यारी झाड़ोल, 1 मीना पाड़ा धानमंडी, 1 सेक्टर-11, 1 ब्लाॅक-सी सेक्टर-9 सवीना, 1 चारभुजा मंदिर के पास आयड़, 1 स्टेडियम के पास फतहनगर मावली में संक्रमित मिले हैं।

अन्य खबरों के लिए होम पेज पर जाएं

Corona Positive In Rajasthan districtwise report till 25 agust 2020
Exit mobile version