Site iconSite icon AR Live News

कानोड़ पटवारी 4000 रूपए रिश्वत लेता गिरफ्तार

udaipur acb trap kanor patwari taking 4000 bribe moneyudaipur acb trap kanor patwari taking 4000 bribe money

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर यूनिट की टीम ने शुक्रवार को कानोड़ पटवारी जितेन्द्र पारीक को 4000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जितेन्द्र परिवादी से यह राशि भूमि नामांतरण के एवज में ले रहा था।

एसीबी एडिएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जोबनेर जयपुर निवासी हाल उदयपुर के कानोड़ पटवारी जितेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश पारीक को 4000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी कानोड़ निवासी जितेन्द्र चौधरी ने कल 20 अगस्त को एसीबी कार्यालय आकर पटवारी जितेन्द्र पारीक के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

परिवादी ने बताया कि उसने कानोड़ में पत्नी के नाम से एक भूखंड खरीदा है। इस भूखंड का पत्नी के नाम नामांतरण करवाना है, इसकी फाइल उसने पटवारी कार्यालय में लगाई। पटवारी जितेन्द्र पारीक भूखंड नामांतरण के उससे 4000 रूपए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने पर पुष्टि हुई। इस पर आज एसीबी टीम कानोड़ पहुंची। पटवारी जितेन्द्र ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर पटवार मंडल कार्यालय ही बुला लिया। वहां जैसे ही पटवारी जितेन्द्र ने परिवादी से रिश्वत राशि ली, एसीबी टीम ने उसे धरदबोचा।

Exit mobile version