Site iconSite icon AR Live News

बिहार चुनाव: पहली बार ऑनलाइन भरे जाएंगे नाॅमिनेशन, प्रत्याशी नहीं कर सकेंगे शक्ति प्रदर्शन

bihar election 2020 candidates will fill online nomination formbihar election 2020 candidates will fill online nomination form

पटना,(ARLive news)। आगामी बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार पहली बार ऐसा होगा जब प्रत्याशी अपना नाॅमिनेशन फाॅर्म ऑनलाइन भरेंगे और जमानत राशि भी उन्हें ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी। इसके अनुसार इस बार प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए जाते समय शक्ति प्रदर्शन का मौका नहीं मिल सकेगा।

प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद इसका प्रिंट चुनाव अधिकारी को उसके कार्यालय जाकर सौंपना होगा। इस दौरान भी प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकेगा, क्यों कि सिर्फ 2 वाहन और 2 लोग ही प्रत्याशी के साथ चुनाव अधिकारी के कार्यालय जा सकेंगे। चुनाव चिह्न देने के लिए भी प्रत्याशियों को अलग-अलग समय बुलाया जाएगा, ताकि भीड़ न हो।

वोटर का टेम्प्रेचर ज्यादा हुआ तो उसे आखिरी घंटे में ही वोट करने दिया जाएगा

चुनाव आयोग से जारी गाइडलाइंस के अनुसार हर बूथ पर 1000 वोटर को ही बुलाया जाएगा। बूथ पर हर वोटर की थर्मल स्कैनर से जांच होगी। वोटर का टेम्प्रेचर अगर ज्यादा निकलता है तो उसे मतदान के आखिरी घंटे में ही वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

हर पोलिंग बूथ पर साबुन, पानी, सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध होंगे। बूथ को अंदर से सैनिटाइज किया जाएगा। अगर कोई वोटर मास्क पहन कर नहीं आएगा तो उसे वहीं बूथ पर मतदान करने से पहले मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

Exit mobile version