Site iconSite icon AR Live News

नदी किनारे अवैध बजरी खनन के दौरान खदान ढहने से 12 मजदूर दबे, 2 की मौत

illegal mining sand collapse 12 labour injured 4 diedillegal mining sand collapse 12 labour injured 4 died

बारां,(ARLive news)। जिले के अटरू क्षेत्र में पार्वती नदी के किनारे गुरुवार को बजरी खनन के दौरान खदान ढहने से करीब 12 मजदूर गए। इनमें से 2 की मौत हो गई। दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार अटरू क्षेत्र में पार्वती नदी के किनारे अवैध बजरी खनन का काम चल रहा था। यहां बड़ी संख्या में मजदूर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान दिन में अचानक एक खदान गिर गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Exit mobile version