Site iconSite icon AR Live News

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में कार्यरत संक्रमित कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की संख्या 34 हुई

Vaishno Devi Shrine Board 34 employee or police persons test corona positiveVaishno Devi Shrine Board 34 employee or police persons test corona positive

जम्मू,(ARLive news)। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मियों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कोविड-19 संक्रमित होने के केस निरंतर बढ़ते जा रहे है। वहां कुल संक्रमितों की संख्या 34 हो गयी है। कर्मियों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों सहित एक घोड़ा चालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इससे एडमिनिस्ट्रेशन तथा हेल्थ डिपार्टमेंट की समस्यां बढ़ गई हैं। साथ ही पूरे भवन क्षेत्र में निरंतर बोर्ड कर्मियों, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के नमूनें लिए जा रहे हैं, जिससे यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को कोरोना से बचाया जा सके। सोमवार तक 22 लोग संक्रमित थे। मंगलवार को और 12 केस आने के पश्चात् यह संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है।

आपको बता दे कि शनिवार को भवन पर आरती पुजारी के साथ-साथ उनकी बीवी, दो बच्चे तथा बावर्ची पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को श्राइन बोर्ड के नौ और कर्मी संक्रमित पाए गए थे। हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से पुरे हफ्ते से वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में श्राइन बोर्ड और पुलिस कर्मियों के बड़े पैमाने पर नमूनें लिए जा रहे हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है,

Exit mobile version