Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज निगम कर्मियों सहित 51 कोरोना संक्रमित: नगर निगम में आमजन की एंट्री बंद

corona positive in udaipur 51 new case test positive public entry closed in nagar nigamcorona positive in udaipur 51 new case test positive public entry closed in nagar nigam

corona positive in udaipur 51 new case test positive public entry closed in nagar nigam

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में आज 4 कोरोना वाॅरियर्स सहित 51 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिले में कुल 2121 संक्रमित हो गए हैं। नगर निगम के आज 3 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, एक दिन पहले 1 अधिशाषी अभियंता सहित दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे।

कर्मचारियों के लगातार संक्रमित पाए जाने पर नगर निगम में आमजन की एंट्री बंद कर दी गयी है। अति आवष्यक कार्य होने पर ही कोई आमजन नगर निगम के अंदर जा सकेगा, अन्यथा उसे नगर निगम गेट पर रोक दिया जाएगा। नगर निगम के अंदर अभी सिर्फ रोजमर्रा के काम के लिए कर्मचारी ही बैठ रहे हैं, बाकि गेट बंद रहता है। आईसीआईसीआई बैंक मधुबन के भी 4 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं।

चिंताजनक: एक-एक कर शहर के हर एरिए में पहुंच रहा है कोरोना वायरस

आज कोरोना वाॅरियर्स में नगर निगम के 3 कर्मचारी 1 शुभ केसर गार्डन के पास शोभागपुरा, 1 सिंधी बाजार, 1 नगर निगम क्षेत्र निवासी हैं। वहीं 1 गीतांजलि हाॅस्पिटल का वार्ड बाॅय सत्यदेव काॅलोनी सैकंड सवीना का रहने वाला है।

24 क्लोज काॅन्टेक्ट में 2 बनेरा हाउस फतहपुरा, 2 तिलक काॅलोनी सेक्टर-3, 3 आईसीआईसीआई बैंक मधुबन, 1 राडाजी चैराहा अंबामाता, 1 सागर दर्षन अपार्टमेंट देबारी, 1 श्याम वाटिका साउथ सुंदरवास, 1 पानेरियों की मादड़ी, 4 सेरिया सलूंबर, 3 चारभुजा मंदिर के पास एकलिंगपुरा, 4 कानपुर लकड़वास, 1 लाल मंगरी सेक्टर-9, 1 ऋषभदेव प्रोपर कस्बा, 1 वार्ड नं 12 फतहनगर, 2 स्वामी नगर गायरियावास में संक्रमित हुए हैं।

संक्रमण के 23 नए मामलो में 2 श्रीजी विहार सेक्टर-4, 1 मेन रोड आयड़, 1 पीटीएस खेरवाड़ा, 2 सब्जीमंडी कानोड़, 1 भटियानी चोहट्टा पिछोली, 1 चिराग काॅम्पलैक्स पानेरियों की मादड़ी, 2 बड़गांव, 1 ओरियंटल रिसोर्ट के पास सुभाष नगर, 1 कलड़वास, 1 अग्रवाल नमकीन के सामने सेक्टर-4 हिरणमगरी, 1 पीएफ आॅफिस के पास चित्रकूट नगर, 2 आचार्य मार्ग चांदपोल का बाहरी क्षेत्र, 1 गणेषघाटी जगदीष चैक, 1 नाड़ा खाड़ा सूरजपोल, 1 ओमबन्ना मंदिर बलीचा, 1 रेती स्टेंड सेंट्रल एरिया, 1 घासा मावली, 1 पगलिया जी रोड ऋषभदेव और 1 वार्ड नगर 5 प्रताप काॅलोनी में संक्रमित मिले हैं।

Exit mobile version