Site iconSite icon AR Live News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार, 51,000 से अधिक की मौत

more than 27 lakh corona covid 19 case in india till 18 agustmore than 27 lakh corona covid 19 case in india till 18 agust

नई दिल्ली,(ARLive News)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप के बीच इससे निजात पाने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार लगभग 58 हजार लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे सक्रिय मामलों में भी 3734 की बड़ी कमी दर्ज की गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 55,079 लोग संक्रमित हुए हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या 27 लाख 02,743 हो गई है। वहीं इस दौरान 876 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 51,797 हो गयी।

रोगमुक्त होने वालों की दर 73.18%

रिकाॅर्ड 57,937 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 19,77,779 हो गई है। इसके कारण मरीजों की संख्या में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है और यह 6,73,166 रह गई है।

देश के 16 राज्यों में इस दौरान सक्रिय मामलों में कमी आई है जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3126, बिहार में 1672 और आंध्र प्रदेश में 1168 मरीज कम हुए हैं। देश में अब सक्रिय मामले 24.91 प्रतिशत, रोगमुक्त होने वालों की दर 73.18 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.92 प्रतिशत है।

Exit mobile version