Site iconSite icon AR Live News

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार: युवक ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

rajasthan man kills his wife or 2 kids and after commit sucide in karaulirajasthan man kills his wife or 2 kids and after commit sucide in karauli

करौली,(ARLive News)। जिले में हिंडौन सिटी के गांव कूंजेला में सोमवार देर रात एक मजदूर परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या करने की खबर सामने आयी। 27 वर्षीय युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 3-4 दिन पहले की बताई जा रही हैं।

सोमवार रात युवक के घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने उसके घर में झांककर देखा तो युवक को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी निरंजन सिंह व नादौती थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा व घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो चार शव दिखाई दिए। जिसमें 27 वर्षीय महेन्द्र महावर फांसी पर लटका हुआ मिला, उसकी पत्नी 26 वर्षीय सपना महावर, और 6 वर्षीय लड़का कन्हैया लाल व 2 वर्षीय लड़की मृत मिले। सपना चार-पांच माह की गर्भवती थी। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी मजदूरी करते थे। परिवार में मां व एक भाई है, जो बाहर रहते है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी और गृहक्लेश ही वजह लग रही है।

Exit mobile version