Site iconSite icon AR Live News

गृह मंत्री अमित शाह एम्स में हुए भर्ती

amit shah admitted in aiims he got feveramit shah admitted in aiims he got fever

नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। हाल में ही अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है। देर रात उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टर्स की टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में एक टीम उनकी देखभाल में लगी है। उन्हें हल्का बुखार था। इसके बाद ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है।

14 अगस्त को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपार्ट निगेटिव आई थी। अमित शाह कोरोना निगेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी। कल रात उन्हें हल्का बुखार था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version