Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो साथी मजदूर ने कर दी हत्या

udaipur lady brutal murder accuse arrestudaipur lady brutal murder accuse arrest

उदयपुर,(ARLive news)। सवीना थाना क्षेत्र के गोकुल विलेज स्थित निर्माणाधीन मकान में हुई महिला की निर्मम हत्या का खुलासा कर पुलिस ने उसी बिल्डिंग में पत्नी के साथ रहने वाले दूसरे मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका के पति के साथ ही मजदूरी कर रहा था और बीच में 3 घंटे नाश्ता की कहकर वह वापस मकान पर आया और वहां मृतका निरमा के साथ छेड़खानी की। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला निरमा की हत्या कर दी।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि रतलाम निवासी विशाल पुत्र अशोक मुनिया को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला निरमा अपने पति मुकेश और विशाल अपनी पत्नी के साथ गोकुल विलेज के एक निर्माणाधीन मकान में रह रहे थे और ठेकेदार की मदद से मजदूरी करते थे। रविवार को चारों मजदूरी करने निकले। निरमा को काम नहीं मिला तो वह वापस आ गयी। निरमा का पति, विशाल और उसकी पत्नी मजदूरी करने लगे।

नाश्ते का बहाना बनाकर निकला आरोपी

निरमा वापस मकान पर लौट चुकी है, यह विशाल को पता था। इस पर वह दिन में नाश्ता करने के बहाने से निकला और सीधे मकान पर पहुंच गया। वहां निरमा के साथ उसने छेड़खानी की, जब निरमा ने विरोध किया और सबको बता देने की धमकी दी तो विशाल ने निरमा की हत्या कर दी। हत्या कर करीब 3 घंटे में वह वापस मजदूरी करने उसी जगह चला गया, जहां से निकला था और मृतका के पति के साथ मजदूरी करने लगा। यहां बहाना बना दिया कि बारिश के अटक गया था, तो देर हो गयी। हालां कि पुलिस को उसकी बात पर संदेह हुआ तो पुलिस ने विशाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया।

हत्या के खुलासे में थानाधिकारी संजीव स्वामी के निर्देशन में एसआई सुनील चावला, हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई, वसनाराम, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सोहन लाल, रमेश और सरला की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version