Site iconSite icon AR Live News

बेटे पास की बिल्डिंग में पार्टी करते रहे, पिता की हत्या हो गयी

private security guard murdered in under construction building in udaipurprivate security guard murdered in under construction building in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बेड़वास के पास नाकौड़ा नगर के आगे श्रीनाथ कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन भवन में चौकीदार बिहार निवासी गुलटेन शाह की सोमवार रात हत्या हो गयी। चौकीदार का बेटा पप्पू भी उस भवन के सामने स्थित दूसरे निर्माणाधीन भवन में चौकीदार था, जो रात को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था।

सूचना पर एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीएसपी, थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से सैंपल लिए हैं। एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि मृतक गुलटेन शाह के पुत्र पप्पू और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के सिर पर गहरी चोट है, जिससे उसकी मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार गुलटेन शाह श्रीनाथ कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदार था। इसी भवन के सामने एक अन्य निर्माणाधीन मकान में उसका बेटा पप्पू चौकीदारी करता था। रात को गुलटेन का छोटा बेटा उसे खाना देकर गया। इसके बाद पप्पू ने जहां वह चौकीदार कर रहा था, अपने तीन-चार दोस्तों के साथ शराब पार्टी की और नॉनवेज खाना भी बनाया। इनमें से एक दोस्त नॉनवेज खाना देने गुलटेन के पास भी गया था। कुछ देर बाद जब दूसरा दोस्त गुलटेन के पास गया तो वह वहां मरा हुआ मिला। इस पर उसने वापस आकर पप्पू को इसकी जानकारी दी और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Exit mobile version