Site iconSite icon AR Live News

बस्ती के पास जमीन में दबे हुए रॉकेट लॉन्चर बम को सेना ने किया डिफ्यूज

rocket launcher bomb found in lunkaransarrocket launcher bomb found in lunkaransar

बीकानेर,(ARLive news)। जिले में लूणकरणसर के साधेरा गांव में रविवार देर शाम को बस्ती के पास जमीन में दबा हुआ जिंदा बम मिलने पर सोमवार को सेना के दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया। सेना की कार्रवाई के दौरान लूणकरणसर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

सेना के अनुसार जिन्दा मिला बम रॉकेट लॉन्चर बम था। यह काफी शक्तिशाली होता है। यहां पास ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास चलता रहता है। कई बार बम चलाने पर विस्फोट नहीं होता है। संभवतः  यह बम भी नहीं चला हो।

बता दें कि लूणकरणसर से 20 किमी दूर साधेरां गांव में रविवार देर शाम को ग्रामीणों ने एक जिन्दा बम मिलने की सूचना लूणकरणसर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आस-पास का इलाका सील कर दिया था। और रातभर पुलिस मौके पर पहरा देती रही।

Exit mobile version