Site iconSite icon AR Live News

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हुए कोरोना संक्रमित

Ex President Pranab Mukherjee Covid Test PositiveEx President Pranab Mukherjee Covid Test Positive

नई दिल्ली,(ARLive news)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रणब मुखर्जी ने लिखा कि इस अस्पताल की यात्रा एक प्रक्रिया के लिए, मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं।

प्रणब मुखर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले एक हफ्ते में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वो सभी टेस्ट करवाएं और आइसोलेट हो जाएं। जानकारी के लिए बता दें, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उम्र 84 साल है, ऐसे में बढ़ती उम्र के कारण भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे हैं। साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

Exit mobile version